मणिमहेश यात्रा पर आए दो यात्रियों की मौत दो घायल
0:03 / 2:36#twopersandeadinmanimheshyatra#manimaheshyatra2022
मणिमहेश यात्रा पर आए दो श्रद्धालुओं की मौत दो अन्य घायल……
मणिमहेश- हडसर मार्ग पर दुनाली के समीप पहाडी से हुए भूस्ख्लन के कारण गिरे पत्थरों की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का सिविल अस्पताल भरमौर में प्राथमिक उपचार के बाद मैडिकल कालेज चंबा रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटना में मारे गए युवक के शव का सिविल अस्पताल भरमौर में पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत अंतिम संस्कार हेतु परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने घटना की इत्ल्ला रपट रोजनामचे में डालकर विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है।शनिवार सवेरे संजीव कुमार वासी गांव लकडा, गजन कुमार व तिलक वासी गांव मैहला हडसर से सामान लेकर मणिमहेश की ओर जा रहे तीन युवक दुनाली के पास समीप अचानक पहाडी से भूस्ख्लन के कारण गिरे पत्थरों की चपेट में आ गए। इनमें संजीव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। गजन कुमार व तिलक गंभीर रूप से घायल हो गए। मार्ग से गुजर रहे मणिमहेश श्रद्धालुओं ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहंुचकर घायलों को उठाकर वाहन के जरिए उपचार के लिए भरमौर पहंुचाया। इसी बीच पुलिस ने मृतक संजीव कुमार के परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों के भरमौर पहंुचने के बाद घटना से जुडी कागजी औपचारिकताएं निपटाई। पुलिस ने आरंभिक जांच के आधार पर इस संदर्भ में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। उधर, डीएसपी हैडक्वार्टर अभिमन्यु वर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया गया है। इस घटना को लेकर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिला के बुजुर्ग श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगडने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 75 वर्षीय बोध राम वासी गांव द्रमण तहसील बसोली के तौर पर की गई है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया है। पुलिस ने घटना की इत्ल्ला रपट रोजनामचे में डाल दी है। द्रम्मण गांव का बोध राम अपने पारिवारिक सदस्यों संग मणिमहेश यात्रा पर आया हुआ था। गत शाम मणिमहेश झील के समीप अचानक बोधराज की तबीयत बिगड गई। परिजनों ने तुरंत अचेतावस्था मंे उठाकर नजदीक स्वास्थ्य केंप पहंुचाया। जहां चिकित्सीय जांच के दौरान बोधराज को मृत घोषित करार दे दिया गया। इसके बाद परिजन मृतक के शव को उठाकर सिविल अस्पताल भरमौर ले आए।
