Bharmour

भाजयुमो भरमौर की बैठक में क्या कुछ बोले डॉ जनक ……

Spread the love

मंगलवार को भाजयुमो मंडल भरमौर की बैठक में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर जनक राज ने भाग लिया इस बैठक का आयोजन त्रिलोचन महादेव में हुआ इस बैठक में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर विशेष रुप से उपस्थित रहे इस बैठक में भाजयुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉक्टर जनक ने कहा कि जिला चंबा की 85% जनता जो है वह गद्दी जन जाति से संबंध रखती है लिहाजा इनको ट्राइबल का दर्जा मिलना जरूरी है डॉक्टर जनक ने कहा कि जिला चंबा के मात्र 15% लोग ऐसे हैं जो बाहर से आकर यहां बसे हुए हैं बाकी 85% जनता जो है वह ट्राईबल का दर्जा मिलने की हकदार है उन्होंने कहा कि उनके चुनाव जीतने के बाद इस लड़ाई को लड़ा जाएगा और लोगों को उनका अधिकार दिया जाएगा उन्होंने कहा कि यह सब कांग्रेस की पूर्व सरकारों का किया धरा है जिसका खामियाजा आज गैर जनजातीय क्षेत्र की जनता भुगत रही है।