Bharmour

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर भरमौर के कांग्रेसियों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

Spread the love

भरमौर:पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर शनिवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी भरमौर ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व मंत्री समेत पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस मौके पर पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह द्वारा प्रदेश के विकास के लिए दिए महत्वपूर्ण योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री आज भी प्रदेश की जनता के दिलों पर राज करते हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में प्रदेश का एक समान विकास करवाया । साथ ही प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बड़ी भूमिका निभाई है। यहीं बजह है कि मौजूदा दौर में पूर्व मुख्यमंत्री को आधुनिक हिमाचल के निर्माता के रूप में जाना जाता है। पूर्व मंत्री ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र भरमौर और पांगी में विकास में पूर्व सीएम का बड़ा योगदान रहा है। इस मौके पर ठाकुर सिंह भरमौरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वाहन किया। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी भरमौर के अध्यक्ष भजन ठाकुर, मीडिया प्रभारी गौरी शंकर, पूर्व बीडीसी सदस्य रोहित शर्मा, पंचायत समिति सदस्य पवन कुमार, कमलेश कुमार, समेत पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।