Uncategorized

होली उतराला सड़क निर्माण की लड़ाई अब होली उतराला संयुक्त समिति लड़ेगी

Spread the love

होली उतराला सड़क निर्माण की लड़ाई अब होली उतराला संयुक्त समिति लड़ेगी।
ट्राइबल टुडे
पालमपुर:शुक्रवार को होली उतराला सड़क चिंतन समिति बैजनाथ और होली उतराला सड़क संघर्ष समिति होली की एक बैठक पालमपुर में हुई इस बैठक में होली उतराला सड़क संयुक्त चिंतन समिति कांगड़ा चंबा का गठन किया गया जिसमें अधिवक्ता राज कपूर को संयोजक मनोनीत किया गया और जबकि गगन ठाकुर को सह संयोजक मनोनीत किया गया इस कमेटी में जिन लोगों को सदस्य बनाया गया है जिसमें विनोद ठाकुर होली सुनील ठाकुर होली बलवंत कपूर होली सुनंद कपूर होली रोहित राही होली जबकि बैजनाथ की ओर से विहान सिंह बैजनाथ धर्मचंद मक्कड़ बैजनाथ जमीत भट्ट बैजनाथ भीखम राम बैजनाथ परशुराम बैजनाथ अंकुर जोशी बैजनाथ और पूर्ण चंद्र बैजनाथ को संयुक्त समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है इस बैठक में सर्व समिति से प्रस्ताव पारित किया गया की होली उतराला सड़क की आगामी लड़ाई संयुक्त समिति की देखरेख में दोनों जिलों में लड़ी जाएगी और दोनो जिलों के लोगों को इस आंदोलन में जोड़ा जाएगा और इस लड़ाई को अब हर स्तर और हर रूप से लड़ा जाएगा समिति सरकार से मिलकर इस सड़क किसी के निर्माण के लिए आग्रह करेगी और सड़क निर्माण के लिए हर स्तर पर प्रयास करेगी समिति शासन प्रशासन से मांग करती है की जन भावना के अनुसार होली उतराला सरकार शीघ्र पूरा करें इस सड़क के बनने से दो जिले आपस में सामाजिक आर्थिक तौर पर जुड़ जाएंगे तथा बैजनाथ पपरोला मुख्य व्यापारिक बाजार बनेंगे तथा साथ ही साथ नौजवानों को हजारों रोजगार के अवसर भी प्रदान होंगे पिछले कई वर्षों से चली आ रही होली उतराला सड़क की मांग जरूरत है और इसे मात्र घोषणा तक सीमित रखा गया है और अब जबकि इसमें आगे बढ़ाने की जरूरत है तो इसे तर्कसंगत तरीके से किया जाना अति आवश्यक है लाकेवाली माता मंदिर से आगे जो क्षतिग्रस्त सड़क है उसका पुन निर्माण या फिर मुरम्मत कार्य किया जाना अति आवश्यक है और विभाग इस कार्य में जान बूझकर देरी कर रहा है अगर इस 2 किलोमीटर सड़क के मरम्मत नहीं होती है तो लाके वाली माता मंदिर से आगे जो सड़क बनाना प्रस्तावित है वह सड़क बनना नामुमकिन है विभाग बिना किसी देरी से सड़क की मरम्मत करें अन्यथा लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ सकता है यह सड़क धर्म मार्ग और इसे अति महत्वपूर्ण समझा जाए इस सड़क के बन जाने से बैजनाथ शिव धाम 84 मंदिर मणिमहेश से और लाके वाली माता मंदिर आपस में जुड़ेंगे इसलिए इस धर्म मार्ग को जोड़ने में देरी कर महादेव की प्रकोप के भागीदार न बने बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शीघ्र एक प्रतिनिधमंडल मंडल सरकार से मुलाकात करेगा और सड़क के निर्माण में तेजी लाने के लिए सड़क को एक निश्चित हेड में डालने का आग्रह करेगा।