chambaTribal

सड़क पर भरकम चट्टान गिरने से यातायात अवरुद्ध और जेसीबी मशीन रास्ते को बहाल करने जुटी…

Spread the love

ट्राइबल टुडे चम्बा
चबा तीसा- मुख्य मार्ग कफाडी़ के समीप वीरवार सुबह करीबन 11:00 बजे पहाड़ी से भारी भरकम चट्टान सड़क पर गिरने से अवरुद्ध हो गया। गनीमत रही हादसे के दौरान, कोई गाड़ी वा कोई राहगीर वहां नहीं गुजरा नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस बीच स्थानीय लोगों ने चुराह लोक निर्माण को इसकी सूचना दी। जोगिंदर शर्मा अधिशासी अभियंता ने तुरंत कारवाही करते हुए बंद मार्ग को खोलने जेसीबी मशीन से रास्ते को खुलवाने को शुरू कर दिया हैं।