Kangra

मकलोडगंज में धड़ल्ले से बिक रही विदेशी सिगरेट

Spread the love

संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे,

पर्यटक नगरी मकलोडगंज में पिछले कुछ समय से अवैध विदेशी सिगरेट का चलन काफी बढ़ गया है, और यह शहर धीरे-धीरे अवैध विदेशी सिगरेट का हब बनता जा रहा है। यहां हर रोज लाखों रुपए की अवैध सिगरेट बाजारों में खुलेआम बिक रही है, और सरकार को हर वर्ष लाखों रुपए टैक्स का भी चूना लगाया जा रहा है। नियमों के अनुसार सिगरेट पैक पर वैधानिक चेतावनी होनी चाहिए। मार्केट में बिक रहे अवैध सिगरेट पैक पर न वैधानिक चेतावनी होती है और न ही प्रिंट रेट। गैर कानूनी तरीके से इन विदेशी सिगरेट की खरीद-फरोख्त जारी है।
इसके चलते अब कांगड़ा पुलिस भी एक्शन में आ गई है । सिगरेट के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने और तंबाकू उत्पादों के प्रति बढ़ रहे प्रचलन को कम करने के मकसद से वर्ष 2003 में सिगरेट एंड अदर टोबेको प्रोडक्ट एक्ट लागू किया था। मकलोडगंज थाना प्रभारी यादेश कुमार ने बताया कि कोटपा अधिनियम के तहत विदेशी सिगरेट और खुली सिगरेट की बिक्री करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा जाएगा।