हिमाचल को मिलेंगी दो नई ट्रेन, बांद्रा टर्मिनस और संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का होगा ऊना तक विस्तार
संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे
बांद्रा टर्मिनस और संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का होगा ऊना तक विस्तार
हिमाचल प्रदेश को जल्द ही दो नई ट्रेनों की सौगात मिल सकती है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गाड़ी संख्या 22451/22452 बांद्रा टर्मिनस-चंडीगढ़ एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 12217/12218 कोच्चुवेली चंडीगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का विस्तार ऊना रेलवे स्टेशन तक किए जाने की विस्तृत जांच के लिए संबंधित निदेशालय को निर्देश जारी किए हैं। राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी द्वारा भेजे गए पत्र के जवाब में इसकी जानकारी दी गई है। हिमाचली मुंबईकर एसोसिएशन पिछले लंबे समय से मुंबई से हिमाचल के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग उठा रही थी, जिसके बाद राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर दो ट्रेनों का विस्तार करने का आग्रह किया था।
अब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विभाग को बांद्रा टर्मिनस-चंडीगढ़ एक्सप्रेस एवं कोच्चुवेली चंडीगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का विस्तार ऊना रेलवे स्टेशन तक किए जाने की विस्तृत जांच के नर्देश जारी किए हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों में एडवोकेट सुमित भंडराल, एडवोकेट अमित राजपूत का कहना है कि मुंबई से अंब अंदौरा/ऊना के लिए सीधी ट्रेन उपलब्ध न होने से कई यात्रियों को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आधी रात को उतरने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इसके अलावा हिमाचल से प्रमुख शहरों से ट्रेन की सीधी कनेक्टिविटी न होने के कारण प्रदेश के लोगों को भी परेशानी हो रही है। एसोसिएशन ने केंद्र और प्रदेश सरकार सहित रेलवे के अधिकारियों से मांग की थी कि मुंबई से ऊना-अंब-अंदौरा के लिए सीधे ट्रेन चलाई जाए या फिर बांद्रा चंडीगढ़ एसएफ एक्सप्रेस,
