ऊना में वंदे भारत पर फिर पथराव; सहमे यात्री, रेलवे पुलिस जांच में जुटी
अंब के पास शातिरों की करतूत; दो कोच के शीशे टूटे, घटना से सहमे यात्री, रेलवे पुलिस जांच में जुटी
संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे
अंब से नई दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन पर बसाल में गत शनिवार को शरारती तत्त्वों द्वारा पथराव करने के बाद रविवार को भी ट्रेन पर पथराव हुआ है। रविवार को अंब में यह घटना हुई है। शरारती तत्त्वों ने ट्रेन की दो बोगियों पर पथराव किया है, जिससे बोगियों के शीशे टूटे हैं। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस व ऊना पुलिस की टीमों ने अंब के पास घटना के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ की है और आरोपियों की धरपकड़ को प्रयास जारी हैं। वहीं गत शनिवार को भी बसाल में एक के बाद एक दागे गए पत्थरों से दो कोच के शीशे चकनाचूर हो गए, जबकि दो कोच के शीशों पर खरोचें आई हैं। पथराव के दौरान यात्री सहम गए और सीटों के नीचे छिपकर अपने आपको बचाया। रेलवे पुलिस व ऊना पुलिस की टीम बसाल गांव में ग्रामीणों से पूछताछ की है। अभी तक पथराव करने वाले शरारती तत्त्व पुलिस पकड़ में नहीं आ पाए हैं। पुलिस इन्हें पकडऩे के लिए जुटी हुई है। बताते चलें कि वंदे भारत ट्रेन पर पथराव का यह पहला वाक्या नहीं है। इससे पहले भी कोटला में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हो चुका है, जिसमें ट्रेन के शीशे टूट गए थे।
जानकारी के अनुसार गत शनिवार दोपहर को वंदे भारत ट्रेन अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए जा रही थी। ट्रेन जब बसाल में पहुंची, तो वहां पर शरारती तत्त्वों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव के चलते ट्रेन में यात्रियों में हडक़ंच मच गया और यात्रियों ने सीटों के नीचे छिपकर अपना बचाव किया। पथराव के चलते ट्रेन की दो बोगियों के शीशे टूट गए। वहीं दो बोगियों के शीशों पर स्क्रैच पड़ गए। हालांकि उक्त हादसे में यात्रियों को कोई चोटें नही आई
