Tribal

चम्बा पुलिस ने रावी नदी में जेसीबी सहित फंसे दो लोगों का किया सफल रेस्क्यू ऑपरेशन 

Spread the love

बुधवार को जिला मुख्यालय चम्बा के पास लगते करियां पुल के पास एक जेसीबी मशीन दो लोगों सहित रावी नदी में फंस गई जिसके बाद चम्बा पुलिस और फायर ब्रिगेड चम्बा के संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन में इन दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया बताया जा रहा है कि पुल निमार्ण के चलते जेसीबी रावी नदी में उतरी थी लेकिन देखते ही देखते नदी जा जलस्तर बढ़ गया और जेसीबी मशीन दो लोगों सहित रावी नदी में फंस गई जिसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई और तब जाकर इन दोनों लोगों को जेसीबी से बाहर सुरक्षित निकाला गया।