चंबा:मेहनत-मजदूरी करने घर से निकले व्यक्ति के साथ रास्ते में द.र्दनाक हादसा, ऐसे मिली खौफनाक मौत
जानकारी के अनुसार जोगिंद्र कुमार रोजाना की तरह मेहनत-मजदूरी के लिए घर से चम्बा की तरफ आ रहा था। जब फुलनुटाला के पास पहुंचा तो टिप्पर की चपेट में आ गया।
चम्बा: चम्बा-साहो मार्ग पर फुलनुटाला के पास एक टिप्पर ने व्यक्ति को रौंद डाला। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान जोगिंद्र कुमार (55) पुत्र संतो राम निवासी सुंगल तहसील व जिला चम्बा के तौर पर की गई है। पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जोगिंद्र कुमार रोजाना की तरह मेहनत-मजदूरी के लिए घर से चम्बा की तरफ आ रहा था। जब फुलनुटाला के पास पहुंचा तो टिप्पर की चपेट में आ गया। चालक टिप्पर को बैक कर रहा था कि इस दौरान जोगिंद्र कुमार वाहन की चपेट में आ गया। हालांकि आसपास के लोगों ने चालक को पीछे चल रहे व्यक्ति के बारे में आगाह भी किया लेकिन चालक को इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। जब तक उसे इस बात का एहसास हुआ कि वाहन के टायर के नीचे कोई आ गया है तब तक देर हो चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद चम्बा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा चश्मदीद लोगों के बयान दर्ज किए। इसके बाद शव को मेडिकल काॅलेज चम्बा लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि टिप्पर को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।
